Advertisement

प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने सेंजुती दास के गाने पर किया परफॉर्म

मुंबई । प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने इंडियन आइडल 13 की कंटेस्टेंट सेंजुती दास द्वारा लिखित गाने पर परफॉर्म किया। इंडियन आइडल 13 शनिवार को श्रेया के इंडस्ट्री में 21 साल पूरे होने और उनके अमूल्य योगदान का जश्न मनाया गया। सेलिब्रिटी जज के सामने सेंजुती परफॉर्मेंस के बाद बताती है कि वह एक कंपोजर भी है। उन्होंने कहा, जब मेरे पास समय होता है तो मैं गाने बनाती हूं और उन्हें खुद कंपोज करती हूं। मैंने आपके लिए एक गाना तैयार किया है, और मुझे विश्वास है कि आपकी आवाज ही वह है जो इसके साथ काम करेगी।

मैं आपसे अनुरोध करना चाहूंगी कि मेरे द्वारा लिखे गए गाने को गाएं और उसका मेरा मॉकअप सुनें। बाद में, सेंजुती के लिखे गाने पर श्रेया घोषाल परफॉर्म करती है। सेंजुती ने सांवरियां का थोड़े बदमाश और जब तक है जान का सांस गाना गाया। उन्होंने कहा: आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं, यह आपकी वजह से है कि मैं अभी यहां खड़ी हूं। मैं पहली बार आपके गाने सुनकर सिगिंग क्षेत्र में आई और तब से, मैंने ज्यादातर आपके गाने परफॉर्म किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने आगे कहा: जब मैं बच्ची थी तो मेरे माता-पिता म्यूजिक काफी सुनते थे। उन्होंने उस समय मेरे लिए एक सीडी खरीदी थी, जो आपका एल्बम था। जब मैंने पहली बार आपके गानों में से एक मेरे ढोलना सुना, तो मैंने सोच लिया कि मुझे आपके नक्शेकदम पर चलना है और एक प्लेबैक सिंगर होने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है।

श्रेया ने सेंजुती को उसके म्यूजिक सलेक्शन के लिए धन्यवाद दिया और सांस के गायन पर उसकी सराहना की, जो उनके पसंदीदा में से एक है। श्रेया ने कहा, आपके सच में माहौल बदल दिया है। संजय लीला भंसाली सर द्वारा रचित पहला गीत थोडे बदमाश था, और इसे पहली बार सांवरिया फिल्म में प्रदर्शित किया गया था। ये गाने का अहसास बहुत प्योर है। इस गाने में एक दिव्य गुण है। गाने की बारीक धुनें एकदम सही थीं। इंडियन आइडल 13 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57