Advertisement

अंबिकापुर : विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड 15 फरवरी को………….

विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड 15 फरवरी को…………. 

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा एवं जिला परियोजना संचालक समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 5 वीं 6 वीं एवं 9 वीं के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड का आयोजन 15 फरवरी 2023 को प्रातः 10.30 बजे से 12.00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा के नियंत्रण में किया जाएगा। विकासखंडों में परीक्षा के संचालन, निरीक्षण एवं मूल्यांकन के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सम्बंधित संस्था के प्राचार्य को नोडल बनाया गया है जो निर्धारित समय-सीमा में परीक्षा आयोजन एवं मूल्यांकन का कार्य संपन्न कराएँगे। यह परीक्षा पूरे राज्य के सभी शासकीय विद्यालयों में एक ही तिथि एवं समय पर आयोजित है। इस परीक्षा में जिस संस्था के विद्यार्थी भाग लेंगे वहीं विद्यालय उनका परीक्षा केंद्र होगा संस्था प्रमुख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन उसी संस्था में कराके संकुल समन्वयक के माध्यम से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को एक दिवस में उपलब्ध कराएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47