ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

मध्‍यप्रदेश में जी-20 कृषि कार्य समूह की पहली बैठक इंदौर में शुरू हुई

इंदौर । मध्‍य प्रदेश में जी-20 कृषि कार्यकारी समूह बैठक के तीन दिवसीय समारोह के पहले दिन प्रतिनिधियों के लिए इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पैलेस में एक हैरीटेज वॉक का आयोजन किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस हैरीटेज वॉक के दौरान प्रतिनिधियों को इंदौर के ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक महत्‍व की जानकारी दी गई। इस वॉक के दौरान भारत की आध्‍यात्मिकता, इतिहास, वास्‍तुकला, प्रकृति, कला, खाद्य पदार्थ और यहां के लोगों की झलक भी देखने को मिली। इस हैरीटेज वॉक के दौरान कृष्‍णापुरा छतरी, गोपाल मंदिर और अन्‍य महत्‍वपूर्ण स्‍थानों पर सुदंर नृत्‍य तथा शास्‍त्रीय संगीत की प्रस्‍तुति ने भी प्रतिनिधियों का ध्‍यान आकर्षित किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जी-20 कृषि कार्यकारी समूह की पहली बैठक आज से इंदौर में हो रही है। यह बैठक 15 फरवरी तक चलेगी। इस बैठक में जी-20 सदस्‍य देशों के लगभग एक सौ प्रतिनिधि, अतिथि देश और अंतर्राष्‍ट्रीय संगठन भागीदारी कर रहे हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!