Advertisement

BOLLYWOOD NEWS : रीना रॉय से क्यों मिलती है सोनाक्षी सिन्हा की शकल,सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताई हैरान करने वाली वजह

Sonakshi sinha सोनाक्षी सिन्हा अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म दबंग से करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी ने अब तक सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया  है। हाल ही में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर पर खुलकर बात की।

सोनाक्षी ने दोनों के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह तब शुरू हुआ जब उनका जन्म भी नहीं हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह बड़ी हो रही थीं तब उन्हें इस बारे में पता चला था। अपने पिता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो उन्होंने कई साल पहले किया है उस बात के लिए उन्हें सूली पर नहीं चढ़ाया जा सकता। एक्ट्रेस के मुताबिक हर किसी का अतीत होता है, उनके पिता का भी अतीत है। वहीं, जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उनका चेहरा रीना से बहुत ज्यादा मेल खाता है। इस पर सोनाक्षी ने कहा कि मेरी शक्ल मेरी मां पूनम सिन्हा से मिलती है। उन्होंने दोनों के बीच समानता वाली बात को सिरे से खारिज कर दिया।
बता दें कि ऐसा ही सवाल एक इंटरव्यू के दौरान रीना रॉय से भी पूछा गया था, तब उन्होंने इसे महज एक इत्तेफाक बताया था। उन्होंने कहा था कि कभी-कभी ऐसा हो जाता है। साथ ही, उन्होंने अपनी मां और जितेंद्र की मां का उदाहरण देते हुए कहा था कि देखने में लगता है कि दोनों जुड़वा बहन हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल  ही में डबल एक्सल में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी थीं। हालांकि यह फिल्म लोगों को खास प्रभावित न कर सकी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47