छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

प्रदेश में फिर गिरा पारा, बीती रात पड़ी कड़ाके की ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवा एक बार फिर से प्रभावी हो गई है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ गई। इतना ही नहीं इसका प्रभाव दिन में भी पड़ा और अधिकतम तापमान एक दिन पूर्व की तुलना में डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम रहा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में उत्तरी हवा का प्रभाव कमजोर पड़ने से तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

बताया गया कि उत्तर से आने वाली हवा की गति में परिवर्तन होने की संभावना है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इससे प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है। हालांकि तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच न्यूनतम तापमान में सीधे तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट से बीती रात कड़ाके की ठंड पड़ी। इस मौसम में पहली बार तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। इतना ही नहीं प्रदेश के किसी भी प्रमुख शहरों में रात का तापमान इतना कम नहीं रहा। दिन में तापमान 31 डिग्री के साथ सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर व बिलासपुर में रात का तापमान 12.6 व दुर्ग में यह 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहर- अधिकतम-न्यूनतम

  • राजनांदगांव-31.0-12.0
  • रायपुर-30.0-12.6
  • बिलासपुर-30.6-12.6
  • दुर्ग-31.2-13.4
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!