Advertisement

Bigg Boss 16 विनर के नाम में हुई फेरबदल? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

प्रियंका के एलिमिनेशन से नाखुश सलमान खान

जब सलमान खान ने प्रियंका के एलिमिनेट होने की घोषणा की, वह हैरान थे। उन्होंने कहा कि उनके लिए प्रियंका ही विनर है। उनके सारे दोस्त, घरवाले और उन्हें लगता था प्रियंका ही शो जीतेंगी। इसके साथ ही प्रियंका के दोस्त अंकित भी इस दौरान दुखी नजर आए।

बता दें कि ‘द खबरी’ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका ही शो की विनर होनी थीं। लेकिन रिजल्ट से कुछ समय पहले ही द खबरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि प्रियंका एलिमिनेट हो गई हैं। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शिव ठाकरे शो जीतेंगे। आखिरकार एमसी स्टैन जीते, लेकिन इस जीत पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

एमसी स्टैन को क्यों नहीं दिया गया विनिंग प्राइज का चेक?

गौरतलब है कि विनर को विनिंग प्राइज का एक चेक दिया जाता है, जो एमसी स्टैन को नहीं दिया गया। इसपर कहा जा रहा है कि चेक पर शिव ठाकरे का नाम था, इसलिए स्टैन को चेक नहीं दिया गया।

प्रियंका को नहीं है न जीतने का दुख

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जहां एक तरफ दर्शक और शो के होस्ट सलमान खान प्रियंका के न जीतने से नाखुश हैं, वहीं प्रियंका को इसका जरा भी अफसोस नहीं है। प्रियंका जब एलिमिनेट हुईं, उन्होंने कहा कि वह खुश हैं, क्योंकि वह शो में टॉप थ्री में भी पहुंचीं, ये ही उनके लिए बड़ी बात है। शो के बाद भी मीडिया से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि वह दुखी नहीं है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने उठाये सवाल

प्रियंका चौधरी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखने को मिल रहा था। लेकिन जैसे ही टॉप थ्री में आकर वह बाहर हो गईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर शो के मेकर्स पर फेरबदल करने के आरोप लग रहे हैं। फैंस का कहना है कि प्रियंका ही विनर थीं, लेकिन उन्हें बाहर कर एमसी स्टैन को जिताया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47