Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा बचपन में जिन्हें बुलाती थी अंकल, बड़े होकर उसी से करना पड़ा…

फिल्म के हिट होने के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा की करियर की गाड़ी भी चल निकली. दबंग के बाद सोनाक्षी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की उम्र में लगभग डबल फिगर का अंतर है. डेब्यू के समय सोनाक्षी सिन्हा महज 25 साल की थीं. वहीं सलमान खान 45 के पार हो चुके थे. दोनों की उम्र के बीच लगभग दोगुना अंतर है.

सलमान खान ने दिया मजेदार जवाब

इसको लेकर सलमान खान से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी इसका मजेदार जवाब दिया था. सलमान खान से फिल्म के रिलीज के बाद सोनाक्षी के साथ उनके ऑनस्क्रीन रोमांस को लेकर बात की गई. साथ ही सलमान खान से पूछा गया कि लगभग आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करना कितना सहज रहा है. इस पर सलमान खान ने कहा था कि ये सच है मैं बचपन से ही सोनाक्षी सिन्हा को जानता हूं.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शत्रुघन सिन्हा की बेटी होने के कारण सोनाक्षी 17-18 साल की उम्र से ही परिवार के टच में रही हैं. सलमान खान ने कहा था कि जब सोनाक्षी 17 साल की थीं तो मुझे सलमान अंकल बुलाया करती थीं. सलमान खान ने कहा कि ‘सोनाक्षी को अब समझ नहीं आता कि वे मुझे क्या कहकर बुलाएं. मैं हीरोइन्स की उम्र के अंतर के बारे में जरूर सोचता हूं. यही कारण है कि लंबे समय से मैंने करीना कपूर के साथ काम नहीं किया है. इन बच्चों को मैंने बचपन से देखा है. करीना कपूर को 9 साल की उम्र मैं देखता आ रहा हूं’.

इसलिए नहीं करते अपनी उम्र की हीरोइन्स के साथ काम

सलमान खान से जब पूछा गया कि आप अपनी उम्र की हीरोइन्स के साथ काम क्यों नहीं करते? इस पर सलमान खान ने कहा कि ये हमेशा ही बेहतर होता है कि इंडस्ट्री में नए चेहरे आएं. मुझे माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी के साथ काम करने से कोई परहेज नहीं हैं. लेकिन फिल्में ऐसे नहीं चलतीं. प्रोड्यूसर्स हमें एक साथ काम का ऑफर नहीं देते. शायद उन्हें फिल्म के नहीं चलने का खतरा भी सताता है. इंडस्ट्री में ज्यादातर हीरो खुद प्रोड्यूसर बन गए हैं. मैं इस सब के बारे में अब ज्यादा नहीं सोचता.


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47