Advertisement

Ambikapur : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल………..

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल………..

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन क्रिया, वाणिज्य मंत्री टीएस सिंहदेव 16 फरवरी को मैनपाट आएंगे व तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार सिहदेव 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा उदयपुर के ग्राम खोंधला के लिए प्रस्थान करेंगे। वे अपरान्ह 1 बजे खोंधला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात अपरान्ह 2 बजे लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम लेंगा के लिए प्रस्थान करेंगे। लैंगा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद  अपरान्ह 3ः15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मैनपाट के रोपाखार के लिए प्रस्थान करेंगे। सिंहदेव मैनपाट महोत्सव के समापन। समारोह में शामिल होने के पश्चात संध्या 5 बजे मैनपाट से अम्बिकापुर के लिए हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे।
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM