ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

तनाव की राजनीति देशहित में नहीं : गहलोत

तनाव की राजनीति देशहित में नहीं : गहलोत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जयपुर, 25 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि देश में तनाव और हिंसा का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि तनाव की राजनीति देश और प्रदेश के हित में नहीं है।

गहलोत शनिवार को कोठ्यारी, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में पूर्व विधायक सांवरमल मोर की मूर्ति के अनावरण एवं श्री श्रद्धा शिक्षा भवन (बालिका महाविद्यालय) के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “हम बार-बार कहते हैं कि देश और प्रदेश में तनाव की राजनीति उचित नहीं है, क्योंकि जिस परिवार में तनाव होता है, वह आगे नहीं बढ़ता और बर्बाद हो जाता है। यही बात गांव, देश और प्रदेश पर भी लागू होती है।”

गहलोत ने कहा, “आज देश में तनाव, अविश्वास और हिंसा का माहौल है…। कुछ लोग खुश हो सकते हैं कि बुलडोजर चल रहे हैं। पर मत भूलें कि यह बुलडोजर कभी आपके यहां भी आ सकता है।”

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि बिना कानून के आप किसी को अपराधी नहीं ठहरा सकते और जब तक दोष सिद्ध न हो, तब तक आप दोषी को भी दोषी नहीं कह सकते।

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर गहलोत ने केंद्र की भाजपा सरकार व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा।

साल 2020 में अपनी सरकार पर आए राजनीतिक संकट को लेकर शेखावत के एक बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “वह कहते हैं कि अगर राजस्थान में सरकार बदल जाती और सचिन पायलट चूकते नहीं तो राज्य में पानी आ जाता। क्या कोई केंद्रीय मंत्री ऐसी भाषा बोल सकता है? इससे अधिक शर्म की बात क्या हो सकती है कि सरकार बदलो तो पानी मैं भेज दूंगा?”

उल्लेखनीय है कि गहलोत ईआरसीपी को लगातार केंद्रीय परियोजना का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। 37,000 करोड़ रुपये से अधिक की यह परियोजना राज्य के 13 जिलों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकेगी।

कार्यक्रम को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!