ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : छापेमारी में 217 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने सोमवार तड़के अलग-अलग स्थानों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 217 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी कार्रवाई के तहत थाना कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाईन, पण्डरी, देवेन्द्र नगर, तेलीबांधा, आजाद चौक, सरस्वती नगर, आमानाका, कबीरनगर, डी.डी.नगर, पुरानीबस्ती, टिकरापारा, न्यू राजेन्द्र नगर, उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, धरसींवा एवं खम्हारडीह क्षेत्र में कुल 59 आरोपियों से चाकू जप्त कर उनके विरूद्ध संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई। वहीं थाना गोलबाजार, गंज, सिविल लाईन, पण्डरी, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, नेवरा, खम्हारडीह एवं टिकरापारा में 16 आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही। इसके अलावा थाना सिविल लाईन में गांजा परिवहन करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 10000/- एवं घटना में प्रयुक्त 1 नग दोपहिया वाहन एवं 1 नग मोबाईल फोन जब्त करने के साथ ही थाना टिकरापारा के 4 स्थाई वारंटी और 7 वारंटी को भी दबोचा गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसी प्रकार गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश सहित अपराधिक तत्व जो लगातार अपराधों में संलिप्त रहते है, ऐसे 129 अपराधियों के विरूद्ध संबंधित थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं इस प्रकार कुल 217 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर जेल भेजा गया। इसके साथ ही बी.एस.यू.पी. कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!