छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत अब तक 1395 हितग्राही हुए चयनित

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत अब तक 1395 हितग्राही हुए चयनित
2085.79 एकड़ में किया जायेगा पौध रोपण
बलरामपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’’ की शुरू करने की घोषण की है। मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप वन विभाग योजना के क्रियान्वयन में जुट गया है। जिसके तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी वन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के लिए किसानों का पंजीयन करना शुरू कर दिया गया है। वन मण्डलाधिकारी विवेकानन्द झा ने बताया कि अब तक जिले में 1 हजार 395 हितग्राहियों के 02 हजार 85 एकड़ भूमि का पंजीयन वृक्षारोपण के लिए किया गया है। हितग्राहियों की भूमि पर 06 लाख 75 हजार 87 विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया जायेगा।
जिले में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत 177.85 एकड़ भूमि में 01 लाख 60 हजार 65 नीलगिरी के पौधे, 108.66 एकड़ भूमि में 27 हजार 165 सागौन, 30.90 एकड़ भूमि में 13 हजार 905 टिश्यू कल्चर बांस के पौधे, 43.98 एकड़ भूमि में 19 हजार 527 मिलिया डूबिया तथा अन्य लाभकारी प्रजाति के तहत 1450.16 एकड़ भूमि में 03 लाख 62 हजार 540 सागौन, 165.54 एकड़ भूमि में 74 हजार 493 बांस व 108.70 एकड़ भूमि में 17 हजार 392 चन्दन के पौधे रोपित किये जायेगें।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमि स्वामी पात्र होंगे। इसके अलावा शासकीय, अर्धशासकीय तथा शासन के स्वायत्व संस्थान जो अपने स्वयं के भूमि पर रोपण करना चाहते हैं, पात्र होंगे। इसी तरह निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायतें, भूमि अनुबंध धारक, जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते हैं, वे पात्र होंगे। इस योजनांतर्गत राज्य शासन द्वारा 05 एकड़ तक वृक्षारोपण हेतु 100 प्रतिशत अनुदान तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान देगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!