गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शैलेंद्री को आने जाने में अब नही होगी परेशानी

शैलेंद्री को आने जाने में अब नही होगी परेशानी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जन चौपाल में 67 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। आयोजित जन चौपाल में मोहतरा खरखरा निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति की दिव्यांग शैलेंद्री कमार ने कलेक्टर दीपक अग्रवाल को आवेदन देकर बताया कि दिव्यांग होने के कारण उसको आने जाने में परेशानी होती है। साथ ही रोजगार के भी साधन नहीं है। जिसके कारण जीवन यापन में कठिनाई आ रही है। इस समस्या पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर अग्रवाल ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित कर दिव्यांग शैलेंद्री को तत्काल मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल देने के निर्देश दिए। साथ ही सीईओ जनपद पंचायत छुरा को शैलेंद्री को मनरेगा में नियोजित कर पानी पिलाने के कार्य में संलग्न करने के निर्देश दिए। कलेक्टर अग्रवाल ने जनचौपाल में ही शैलेंद्री को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और हेलमेट प्रदान कर बधाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शैलेंद्री ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने और रोजगार की भी व्यवस्था हो जाने पर खुशी जताते हुए कलेक्टर श्री अग्रवाल का आभार जताया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!