Advertisement

विश्रामपुर पुलिस की एक और कामयाबी चोरी की गई ट्रक को गढ़वा ले जा रहे चोर को धर दबोचा

विश्रामपुर पुलिस की एक और कामयाबी चोरी की गई ट्रक को गढ़वा ले जा रहे चोर को धर दबोचा

विश्रामपुर पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा कोयला व कबाड़ी चोरों को जेल भेजने में सफलता पाई है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर – एक दिन पूर्व चोरी की गई ट्रक को गढ़वा खपाने ले जा रहे हैं आरोपी को विश्रामपुर पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। अभियान में साइबर प्रहरी कार्यक्रम की भूमिका प्रशंसनीय बताई जा रही है
जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को गढ़वा झारखण्ड निवासी असलम अंसारी ट्रक चालक ने थाना विश्रामपुर पुलिस को सूचना दिया कि मंगलवार को ट्रक क्रमांक सीजी 13 एक्स 5131 को लेकर कोयला लोड़ करने आमगांव खदान जाने के लिए निकला था और विश्रामपुर बस स्टैण्ड से आगे सूरजपुर की ओर मेन रोड़ सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर खलासी के साथ सामान खरीदने गया कुछ देर बाद वापस आया तो देखा कि ट्रक वहां नहीं था आसपास तलाश करने कुछ पता नहीं चला, कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रक को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 39/23 धारा 379 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया था।
मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले के थाना-चैकी प्रभारियों को नाकाबंदी लगाने तथा चोरी किए ट्रक के बारे जानकारी साइबर प्रहरी के वाट्सएप ब्राडकास्ट ग्रुप में साझा करने के निर्देश थाना प्रभारी विश्रामपुर को दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में विश्रामपुर पुलिस के द्वारा चोरी किए गए ट्रक के बारे में पूरी जानकारी साइबर प्रहरी के ब्राडकास्ट ग्रुप में साझा किया और पूरे जिले में नाकाबंदी लगाया गया। बुधवार को सूरजपुर पुलिस के साइबर प्रहरी ग्रुप से जुड़े एक प्रहरी ने विश्रामपुर पुलिस को सूचना दिया कि एक व्यक्ति चैदह चक्का ट्रक को मानपुर सूरजपुर के रास्ते बहुत तेजी से लेकर अम्बिकापुर तरफ जा रहा है सूचना के आधार पर पुलिस पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखते हुए पेट्रोलिंग करने लगी और एक पुलिस टीम ग्राम पचिरा के पास घेराबंदी लगाकर वाहनों की संघन चेकिंग के लिए तैनात की गई। इसी दौरान सूरजपुर की ओर से एक ट्रक आते दिखा जिसे सड़क पर चल रहे बड़ी वाहनों की मदद से मेन रोड को जाम कराकर चोरी किए गए ट्रक को रोका । पुलिस ने ट्रक को चला रहे व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ की तो अपना नाम रामदिल पिता समयलाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी सलका, थाना सूरजपुर का बताया। उसने ट्रक क्रमांक सीजी 13 एक्स 5131 को चोरी करके ले जाना स्वीकार करते हुए बताया कि 21 फरवरी को विश्रामपुर आया और रात में घुमते हुए अपने घर जाने के लिए बस स्टैण्ड के आगे सूरजपुर तरफ जाने वाले मेन रोड़ में खड़ा था उसी समय वहां पर उक्त ट्रक आया जिसके ड्राईवर व खलासी के वहां से जाने के बाद ट्रक में चढ़ा तो देखा कि ट्रक में चाबी लगा हुआ था, ट्रक को चोरी कर झारखण्ड ले जाकर बिक्री करने की योजना के तहत ट्रक को चोरी कर अपने गांव ले गया और रात्रि में ट्रक में सो गया और 22 फरवरी को ट्रक को बेचने के लिए झारखण्ड के लिए निकला था इसी बीच ग्राम पचिरा में पकड़ा गया। मामले में आरोपी के कब्जे से ट्रक क्रमांक सीजी 13 एक्स 5131 कीमत करीब 18 लाख रूपये एवं ट्रक के दस्तावेज जप्त कर आरोपी रामदिल पिता समयलाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर के.डी.बनर्जी, थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एएसआई प्रवीण राठौर, शशि शेखर तिवारी, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, रामनिवास तिवारी, विकास सिंह, आरक्षक ललन सिंह, आफिस अख्तर, जयप्रकाश यादव, उमेश राजवाड़े, प्यारे राजवाडे़, अभिमन्यु पैंकरा, मनोज शर्मा, विजय साहू व योगेश्वर पैकरा की सक्रियता प्रशंसनीय रही। उल्लेखनीय है कि थाना प्रभारी कमल बनर्जी इन दिनों फुल फॉर्म में दिख रहा है । एक दर्जन ऊपर कोयला कबाड़ी चोरों को जेल भेजने में कामयाबी के बाद 24 घंटे के अंदर ट्रक चोरी कर गढ़वा खपाने ले जा रहे चोर को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिसकी लोगो द्वारा तारीएफ की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47