Advertisement

मुख्यमंत्री की सुरक्षा मे तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, पिस्टल साफ करते समय चली गोली

बाराबंकी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे हेड कांस्टेबल की शुक्रवार की देर शाम अपने निजी मकान में पिस्टल की सफाई करते समय अचानक चली गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक हेड कॉन्स्टेबल मसौली थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डन सिटी में मकान बनाकर रह रहा था. घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच जांच करने में जुटे हुए हैं.मूल रूप अयोध्या जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कदमपुर निवासी हेड कॉन्स्टेबल सन्दीप कुमार यादव पुत्र वेदप्रकाश यादव बीते कई वर्षों से मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्रीन गार्डन सिटी में निजी मकान बनाकर पत्नी निशा व 8 वर्षीय पुत्री अर्पिता के साथ रहता था. वर्तमान समय में हेड कॉन्स्टेबल सन्दीप यादव मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात है. शुक्रवार की देर शाम करीब पौने 7 बजे डियूटी जाने से पहले हेड कॉन्स्टेबल अपनी सरकारी पिस्टल को साफ कर रहा था कि अचानक गोली चल गयीं और सन्दीप के सिर में लग गयी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई ।अचानक हुए हादसे की जानकारी से घर मे कोहराम मच गया पत्नी की सूचना पर दलबल के साथ मे एएसपी आशुतोष मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए घटना के सम्बंध में उच्च अधिकारियों को सूचना दी. प्रभारी निरीक्षक शिवनरायन सिंह ने बताया कि मृतक हेड कॉन्स्टेबल के परिजन आ रहे है परिजनों के आ जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57