ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, शराब नीति केस में 8 घंटे की पूछताछ के बाद CBI का एक्शन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सोसिदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI ने सिसोदिया को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति केस में गिरफ्तार किया गया है। रविवार को इस केस में सिसोदिया को पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। जहां 8 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के एक आईएएस अफसर ने पूछताछ के दौरान सिसोदिया का नाम लिया था। अफसर ने कहा- सिसोदिया ने ऐसी शराब नीति बनाई थी, जिससे सरकार को मुनाफा नहीं हो, व्यापारियों को मोटा फायदा हो। इसी बयान के आधार पर सिसोदिया से पूछताछ की गई थी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

सिसोदिया को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा

सूत्रों की मानें तो अफसर ने सिसोदिया पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया था। CBI ने सिसोदिया और अफसर को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो, उन्होंने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। यही सिसोदिया की गिरफ्तारी की वजह बनी। सिसोदिया को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मां और बापू को नमन कर पूछताछ को पहुंचे थे सिसोदिया

सीबीआई पूछताछ से पहले सिसोदिया अपनी मां का आशीर्वाद लेकर सीबीआई मुख्यालय के लिए निकल गए है। सीबीआई हेडक्वार्टर जाने से पहले वह राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को नमन किया। मनीष सिसोदिया ने CBI रिसेप्शन पर समन दिखाकर एंट्री रजिस्टर में हस्ताक्षर किए। इसके बाद अधिकारियों से सामने पेश हुए। सीबीआई दफ्तर के नजदीक आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता और समर्थक पहुंच गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ से पहले आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आश्वस्त किया कि सिसोदिया जांच में पूरा सहयोग करेंगे। वहीं, पूछताछ के दौरान आप के प्रदर्शन की आशंका के चलते सीबीआई हेडक्वार्टर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!