Advertisement

पत्रिका का बड़ा खुलासा – डेढ़ महीने पहले ही उमेश पाल की घटा दी गई थी सिक्योरिटी

प्रयागराज में की गई उमेश पाल की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। रविवार को पत्रिका के साथ बातचीत में उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने नया खुलासा किया है। जया ने बताया ‌”डेढ़ महीना पहले यानी घटना से 45 दिन पहले ही उमेश पाल की सिक्योरिटी आधी कर दी गई थी।” जया ने बताया कि पहले उमेश की सुरक्षा में चार गनर तैनात किए गए थे, लेकिन डेढ़ महीना पहले दो गनर हटा लिए गए थे।

शुक्रवार शाम को हुई थी वारदात
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उमेश की हत्या कर दी गई थी। घर के बाहर पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे करीब सात बदमाशों ने उनपर गोलियों और बम से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई थी। उमेश को सात गोलियां मारी गई थीं। इसमें से छह गोलियां शरीर को भेदते हुए आरपार हो गई थीं। जबकि एक गोली शरीर में ही फंसी रह गई।
एक गनर की भी हो गई थी मौत
उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने बताया कि परिजन उमेश को लेकर स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। घटना में उमेश के एक गनर की भी मौत हो गई थी। रविवार को पत्रिका से बातचीत में उमेश की पत्नी जया ने बताया कि बदमाशों ने उनकी भतीजी पर पिस्टल तानी थी। वहीं जिस गली में उमेश भागते हुए घुसे थे। वहां की दीवारों में लगे गोलियों के निशान भी घटना का दर्द बयां कर रहे थे।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57