Advertisement

अधिवेशन की सफलता के लिये नेताओं-कार्यकर्ताओं का आभार : मोहन मरकाम

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन की ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, देश भर से आये एआईसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, आमंत्रित अतिथिगण के प्रति आभार व्यक्त किया है। अधिवेशन को अभूतपूर्व बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष आभार जिनकी इच्छाशक्ति मार्गदर्शन से यह आयोजन हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, सह आयोजक तारिक अनवर, प्रभारी कुमारी सेलजा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उन सभी पदाधिकारियों जिनके प्रत्यक्ष मार्गदर्शन से इतना बड़ा आयोजन हुआ सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मोहन मरकाम ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिये सौभाग्य का था कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का अवसर राज्य को मिला। अधिवेशन को निर्बाध रूप से संपादित करना एक चुनौती थी। कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की मेहनत से ही यह आयोजन सफलता के नये कीर्तिमान गढ़ सका। कांग्रेस पार्टी इस अधिवेशन की सफलता में जुटे सैकड़ों मजदूरों, कारीगरों, सहायक स्टाफ के प्रति तथा सुरक्षाकर्मियों प्रशासन अधिकारियों कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करती है।

पीसीसी चीफ ने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन में पारित किये गये प्रस्ताव देश की आने वाली राजनीति को नई दिशा देंगे। कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरूणाचल प्रदेश तक देश के कोने से यहां प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इस सम्मेलन में सोनिया गांधी का बहुत प्रेरक संबोधन, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने जमीनी कार्यकर्ताओं में एक नयी उमंग पैदा कर दी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57