छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

3 पहियों वाली ऑटो रिक्शा बन गई है महाराष्ट्र सरकार: भूपेश बघेल

रायपुर । महाराष्ट्र में मचे सियासी बवाल के बाद मुख्यमंत्री बघेल का बयान आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पहले शिवसेना को तोड़ा गया और अब NCP को। पहले डबल इंजन की सरकार थी अब ट्रिपल इंजन हो गई। यह सरकार नहीं ऑटो रिक्शा हो गई है, तीन चक्के वाली। मैंने देखा की शपथ ग्रहण में फडणवीस और पवार दोनों एक तरफ बैठे मुस्कुरा रहे हैं और दूसरी तरफ शिंदे बैठे हैं जिनका चेहरा उतरा हुआ है। आज की घटना आने वाले समय में होने वाले घटनाक्रम का संकेत दे रही है। शरद पवार ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दरअसल एनसीपी नेता अजित पवार बड़ी बगावत करते हुए रविवार को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए। उन्हें राज्य का दूसरा और नया डिप्टी सीएम बनाया गया है। अजित पवार के अलावा, एनसीपी के नौ अन्य विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। इस घटनाक्रम का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार के अनुभव से महाराष्ट्र को फायदा मिलने वाला है। साथ ही, महाराष्ट्र सरकार जो अब तक डबल इंजन वाली सरकार थी, वह अब ट्रिपल इंजन की बन गई है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!