Advertisement

Aaj ka Panchang, 1 March 2023: आज बुधवार को इन मुहूर्त में करें कोई भी काम, सफल होंगे

Aaj ka Panchang, 1 March 2023: आज बुधवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। दशमी अगले दिन सुबह 6.39 बजे तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.27 बजे होगा। चन्द्रोदय 1.01 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 3.34 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.10 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 12.10 बजे से 12.56 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.48 बजे से 5.34 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.33 बजे से 8.19 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 9.05 बजे से 9.51 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 8.13 बजे से 9.40 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.33 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.51 बजे से 9.45 बजे तक क्रमश: लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। सुबह 11.12 बजे से दोपहर 12.39 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.00 बजे से 6.27 बजे तक लाभ एवं रात्रि 8.00 बजे से 11.06 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.02 बजे तक प्रीति योग रहेगा। पूरे दिन रवि योग रहेगा। सुबह 6.51 बजे से 9.52 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.35 बजे से 3.22 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय 1.32 बजे से 3.19 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47