

ग्राम पंचायत अमलीपदर में वर्षों से डाक घर संचालित है किंतु आज डाकघर के लिए भवन नही हैं,वर्तमान में डाकघर ऐसा जगह संचालित है जो बहुत जर्जर स्थिति में है इस हेतु ग्राम पंचायत की बैठक में प्र.क्र 08 में पंचों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किये है।
युवासंघ अमलीपदर के युवाओं के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया स्मृतिनीरज सिंह ठाकुर जी को डाकघर भवन निर्माण के लिए अमलीपदर पंचायत भवन में ज्ञापन दिया गया,अध्यक्ष महोदया जी के द्वारा बहुत जल्द प्रस्ताव पास करने और अमलीपदर छेत्र के आसपास के गांव में मूलभूत आवश्यकताओं को देखते हुए सभी समस्याओं का निराकरण के लिए अथक प्रयास किया जाएगा।












