Advertisement

सेवानिवृत महिला प्रधान आरक्षक, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पदस्थ आरक्षक को सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई विदाई।

सेवानिवृत महिला प्रधान आरक्षक, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पदस्थ आरक्षक को सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई विदाई।

शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।

सभी देयताय पूर्ण कर पेंशन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित।

सरगुजा पुलिस मे पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक सुभाषिनी मिंज एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पदस्थ आरक्षक श्री इगनासियुस मिंज के सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे सेवनिवृति सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने महिला प्रधान आरक्षक सुभाषिनी मिंज एवं आरक्षक श्री इगनासियुस मिंज से उनकी कार्यकाल के बारे मे जाना एवं सेवाकाल के दौरान किये गए अच्छे कार्यों से अवगत कराया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरगुजा पुलिस आप दोनों के उज्जवल भविष्य का कामना करता हैं साथ ही पुलिस विभाग से जुड़े दिनचर्या के बाद सेवानिवृत होने के पश्चात स्वस्थ्य एवं सुरक्षित दिनचर्या का पालन करें और निरंतरता बनाय रखे, समाज मे आप जैसे अनुशासित नागरिकों की आवश्यकता हैं, आप उसे परिपूर्ण करें।

सेवानिवृत महिला प्रधान आरक्षक एवं सेवानिवृत आरक्षक से उनके परिवार के सदस्यों कि जानकारी ली गई एवं विभागीय अनुभव को साझा कर आगे भी सरगुजा पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया, साथ ही कार्यालयीन स्टाप को जल्द सभी कार्यवाही पूर्ण कर सभी देयताय पूर्ण करने एवं पेंशन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सेवनिवृति सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अनुविभागिय अधिकारी (ग्रामीण)श्री अखिलेश कौशिक,रक्षित निरीक्षक श्री जयराम चरमाको,मुख्य लिपिक श्री सुरेश गुप्ता,रीडर श्री अजीत मिश्रा, रिकॉर्ड शाखा प्रभारी श्री विश्वनाथ सिंह पैकरा समस्त कार्यालयीन स्टाप शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47