Advertisement

Nagaland Assembly Election 2023 : नगालैंड विधानसभा चुनाव में पहली बार कोई महिला बनी विधायक, जानें कौन हैं हेकानी जखालु

Nagaland Assembly Election 2023 : नगालैंड।  विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया। पहली बार राज्य में कोई महिला विधायक निर्वाचित हुई हैं। विधायक महिला का नाम है- हेकानी जखालु। नगालैंड को अलग राज्य का दर्जा मिलने के 60 साल बाद कोई महिला विधायक मिली है। हेकानी जखालु पेशे से एक वकील हैं।

महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 56 हजार के पार

नगालैंड में कुल 13 लाख 17 हजार 632 मतदाता हैं, जिनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 56 हजार 143 हैं। यह कुल मतदाताओं का 49.8 प्रतिशत है। नगालैंड में पहली बार 1977 में रानो मेसे शाजिया लोकसभा सांसद निर्वाचित हुई थीं। वे यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी से थीं। भाजपा ने पिछले साल दूसरी महिला, एस फांगनोन कोन्याक को राज्यसभा भेजा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जाखलू ने जाखलू ने दीमापुर-3 विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। लोक जनशक्ति पार्टी के अज़ेतो झिमोमी को 40.34 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, वहीं दूसरी तरफ जाखलू को 45.16 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। हेकानी जाखलू ने अपने विरोधी प्रत्याशी को 1,536 मतों के अंतर से मात दी।

जानें कौन हैं हेकानी जखालू

48 वर्षीय जखालू के लिए विधानसभा तक का सफर काफी लंबा रहा है। उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन और दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ में पढ़ाई की और बाद में सैन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय से एलएलएम किया। इसको पूरा करने के बाद में उन्होंने दिल्ली में एक लॉ फर्म में काम किया। 2005 में वह यूथनेट नामक एक गैर सरकारी संगठन शुरू करने के लिए नागालैंड वापस लौट आई। 2019 में हेकानी जाखलू ने बाल और महिला विकास मंत्रालय से नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47