Advertisement

Strange Adventures : पत्नी ने ससुराल चलने से किया इंकार, तो पानी की टंकी पर चढ़ा पति, आत्महत्या करने की दी चेतावनी

मध्यप्रदेश। Strange Adventures : गुना जिले के हड्डीमील इलाके में रहने वाली एक महिला ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया तो उसका पत्नि पानी की टंकी पर चढ़ गया। और आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाला। इस मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो सबसे पहले युवक को बचाने की तरकीब ढूढ़ी गई। कुछ देर बाद युवक की पत्नि को इस घटना की जानकारी मिली तो उसने अनाउंस करते हुए टंकी पर चढ़े पति को भरोसा दिलाया कि वह कसम खाकर कहती है कि ससुराल चली जाऊंगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानें क्या था पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पूरन पुरा (विदिशा) का रहने वाला अभिषेक राय (26), पत्नी कृष्णा परिहार को मायके से ले जाने के लिए गुना आया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों का झगड़ा हो गया था। जिसके बाद से पत्नी मायके में रह रही है। आज पति अपनी पत्नी को जब लेने के लिए ससुराल पहुंचा और उसे अपने घर जाने के लिए कहा। लेकिन पत्नी नहीं मानी फिर उसके बाद पति दुःखी होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। जब इस बात की जानकारी पत्नी को लगी तो वह मौके पर आई और अपने पति से नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक से कई बार नीचे उतरने की गुजारिश की। युवक से कहा कि नीचे उतर आओ फिर मामले को सुलझाया जाएगा, लेकिन वह नहीं माना और लगातार टंकी से कूदने की धमकी देता रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पत्नी ने पति को भरोसा दिलाकर कही यह बात

काफी घंटों तक मशक्कत करने के बाद जब अभिषेक पानी की टंकी से नीचे नहीं उतर रहा था तो उसके बाद पुलिस के जवान सादा कपड़ों में टंकी पर चढ़ने लगे। जिससे अभिषेक को बचाया जा सके। पत्नी ने नीचे से आवाज लगाकर और पति को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह उसकी हर बात मानेगी औरमैं साथ चलने को तैयार हूं। पति-पत्नि में मौखिक समझौता होने के बावजूद पुलिस ने अभिषेक को रस्सी से बांधकर नीचे उतारा, ताकि अभिषेक बीच रास्ते में कोई हरकत न कर बैठे। पुलिस और स्थायी लोगों ने दोनों को समझाइश दी गई की आगे से ये गलती ना करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47