Advertisement

खबर का असर: 2 छात्राओं के ‘भविष्य से खिलवाड़’ करने वाली केंद्राध्यक्ष को कलेक्टर ने हटाया, 10 मिनट लेट पहुंचने पर नहीं दी थी एंट्री

मध्य प्रदेश के सागर में लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर हुआ है। लेट पहुंचने पर 2 छात्राओं को परीक्षा देने से वंचित करने पर परसोरिया परीक्षा केंद्र की केंद्राध्यक्ष को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।दरअसल, सागर के परसोरिया हाई सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आज 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय का पेपर था। दो छात्राओं का आरोप है कि वो 10 मिनट लेट केंद्र पहुंचीं, लेकिन केंद्राध्यक्ष ने उनको परीक्षा कक्ष पर नहीं बैठने दी और वो पेपर नहीं दे पाए। ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगते ही उन्होंने इसका विरोध किया और अधिकारियों से शिकायत की।वहीं मामला कलेक्टर दीपक आर्य के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाई। वहीं जांच कमेटी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने केंद्राध्यक्ष अंजना पाठक को तत्काल प्रभाव से केंद्र अध्यक्ष से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल नया केंद्र अध्यक्ष बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47