छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंधमतरीब्रेकिंग न्यूज़

2 युवतियों और एक युवक का 5.10 लाख में सौदा, मानव तस्करी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार

धमतरी। जिले की सिहावा थाना पुलिस ने मानव तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। इस मामले में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और ओडिशा के 5 लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है, जबकि 3 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि गढ़िया पारा गांव में रहने वाले 20 साल के एक युवक और 18 साल दो युवतियों के घर मे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इन्हें काम की तलाश थी, तो गांव के रहने वाले एक शख्स चिंता राम कोर्राम ने इन्हें महाराष्ट्र में काम दिलाने का भरोसा दिया और अपने साथ 28 फरवरी को महाराष्ट्र के आम गांव ले गया। वहाँ से रात में कार में एक महिला और दो पुरुष आये और सभी को कार में बैठाया गया। रास्ते मे युवक को शक हुआ। उसने कार में बैठे लोगों की फोन पर चल रही बात को गौर से सुना और चुपचाप भागने का प्लान बना लिया। जब कार जंगल से गुजर रही थी, तब युवक ने पेशाब करने के बहाने कार रुकवाई और अंधेरे का फायदा उठा कर दोनों युवतियो को लेकर भाग निकला। बाद में लोगो की मदद से फोन पर सिहावा पुलिस को सूचना दी। तीनों को किसी तरह से मदद मांगते हुए 4 मार्च को सिहावा वापस पहुँचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। सिहावा पुलिस ने जांच में पाया कि रोजगार दिलाने के नाम पर गांव का चिंता राम कोर्राम ही मानव तस्करी करता रहा है। ताजा मामले में उसने तीनों का सौदा 5 लाख 10 हज़ार में किया था। इस मामले में मध्यप्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र का गिरोह भी शामिल है। पुलिस ने चिंता राम सहित दोनों प्रदेश से 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। 3 और आरोपी इस मामले में लिप्त है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!