Advertisement

विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया

रायपुर। छत्तीसगढ विधानसभा परिसर में विधायक क्लब एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, मंत्रीगण, सांसद कोरबा ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव, विधायकगण, विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा, मीडिया के होली मिलन समारोह के अवसर पर आज कार्यक्रम स्थल में फाग गायन एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस फाग गीत दल में श्री डेविड निराला एवं साथियों एवं हास्य व्यंग दल के हेमलाल पटेल एवं साथियों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । विधानसभा उपाध्यक्ष संत राम नेताम, विधायक कुँवर निषाद, श्रीमती रश्मि सिंह, सुश्री शकुंतला साहू, सुश्री संगीता सिन्हा, मान. राम कुमार यादव, चंद्रदेव राय, केशव चंद्रा, मान. प्रमोद शर्मा, गुलाब कमरो ने होली के उमंग एवं उल्लास में अपने नृत्य एवं गायन के माध्यम से अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां दी । मंत्रियों, संसदीय सचिव, विधायकों, एवं उपस्थितजनों ने एक दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंत में विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47