कोरबाछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG NEWS : प्रेक्षक व कलेक्टर की उपस्थिति में मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन हुआ संपन्न!

CG NEWS : प्रेक्षक व कलेक्टर की उपस्थिति में मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन हुआ संपन्न!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कोरबा //भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिले के चारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 07 मई को मतदान किया जाएगा। मतदान दिवस पर नियुक्त मतदान अधिकारियों का तृतीय रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया।
कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 रामपुर, 21 कोरबा, 22 कटघोरा, 23 पाली तानाखार व 24 मरवाही हेतु निर्वाचन कार्य पूर्ण कराने के लिए नियुक्त मतदान दलों का रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर का भी रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, डीआईओ हेमंत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!