Advertisement

राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में बवाल, होलिका दहन के दिन धार्मिक पोस्टर जलाने पर इलाके में तनाव, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के एक धार्मिक पोस्टर को होलिका में जलाने पर बवाल हो गया है. शुक्रवार सुबह गुढ़ियारी के रामनगर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई. शुक्रवार सुबह से इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

क्या है पूरा मामला: रायपुर पश्चिम एडिशनल एसपी देवचरण पटेल ने बताया कि “मंगलवार को होलिका दहन के दिन का यह मामला है. एक धार्मिक कथा के बैनर पोस्टर को लेकर लोगों में आक्रोश है. बैनर पोस्टर को असामाजिक तत्वों ने होलिका में जला दिया था. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने रामनगर इलाके में जमकर हंगामा किया. स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.”

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस: रायपुर पश्चिम एडिशनल एसपी देवचरण पटेल का कहना है कि ”पुलिस असामाजिक तत्वों की तलाश कर रही है. पुलिस को घटनास्थल के कुछ वीडियो फुटेज भी मिले हैं. लेकिन उसमें असामाजिक तत्वों का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं पड़ रहा है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. तनाव की स्थिति दोबारा ना बने इसलिए गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है. पुलिस जांच के बाद असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगी

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM