Advertisement

कोरबा के बांकिमोंगरा स्थित सनशाइन स्कूल के छात्रों के दो गुटों के बीच गुरुवार शाम स्कूल छुट्टी के बाद मुख्य मार्ग पर जमकर मारपीट हो गई

कोरबा के बांकिमोंगरा स्थित सनशाइन स्कूल के छात्रों के दो गुटों के बीच गुरुवार शाम स्कूल छुट्टी के बाद मुख्य मार्ग पर जमकर मारपीट हो गई। घटना शाम करीब 5 बजे स्कूल के बाहर हुई। छात्रों ने सड़क पर एक-दूसरे पर हाथ-मुक्कों से हमला किया।

इस दौरान एक छात्र की शर्ट तक फट गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के समय छात्रों के दो गुटों में किसी मामूली बात को लेकर बहस हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के छात्र सड़क पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कुछ छात्र बाइक से पहुंचे थे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट में शामिल कुछ छात्र स्कूल ड्रेस में नहीं थे और बाइक से मौके पर पहुंचे थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि विवाद में स्कूल के बाहर के कुछ नाबालिग छात्र भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत

मारपीट के बाद दोनों पक्ष बांकिमोंगरा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का मुलाहिजा भी कराया गया है।

स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि छुट्टी के समय स्कूल के बाहर छात्रों की भीड़ रहती है और पहले भी विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद छात्रों की निगरानी और समय पर हस्तक्षेप को लेकर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47