छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

शफी अहमद नगर निगम में तीसरी बार नेता प्रतिपक्ष होंगे।

शफी अहमद नगर निगम में तीसरी बार नेता प्रतिपक्ष होंगे।

अम्बिकापुर/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छठवीं बार के पार्षद शफी अहमद को  कांग्रेस पार्षद दल का नेता चुना गया है। शफी अहमद नगर निगम में तीसरी बार नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में होंगे।

         पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की उपस्थिति में कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदो की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।बैठक उपरांत पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने कहा हमें जनादेश विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए मिला है। शफी अहमद  इससे पहले दो कार्यकाल में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका सफलता पूर्वक निभा चुके है। उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने निर्वाचित पार्षदों को बधाई दी और कहा विपरीत परिस्थिति में  जीतकर आये पार्षदों  की जिम्मेदारी जनता के प्रति और भी ज्यादा हो जाती है।उल्लेखनीय है कि शफी अहमद छठवीं बार के पार्षद हैं।पहली बार वे निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। दूसरी बार महामाया वार्ड से उन्हें अम्बिकापुर में दूसरी बड़ी जीत हासिल हुई थी।चार बार से शफी अम्बिकापुर नगर निगम में सर्वाधिक मतों से जीतते आये हैं।वे निगम में सभापति और लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एमआईसी सदस्य रह चुके हैं।आज की बैठक में जिला पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव,औषधीय पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,जेपी श्रीवास्तव,हेमन्त तिवारी,संजय विश्वकर्मा और सभी निर्वाचित कांग्रेसी पार्षद गण मौजूद थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हसन होंगे कांग्रेस में शामिल
रफी अहमद किदवई वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शहर में दूसरी बड़ी जीत हासिल करने वाले हसन खान कांग्रेस में शामिल होंगे।इस वार्ड से कांग्रेस ने किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया था।ऐसे में उन्हें कांग्रेस में लेने कोई अड़चन नहीं है। इस आशय प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!