छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

सरकार का प्रयास लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना – मंत्री गुरु रूद्रकुमार

रायपुर : सरकार का प्रयास लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना – मंत्री गुरु रूद्रकुमार

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज दुर्ग जिले के ग्राम मोरिद में साहू समाज भवन और आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एकता में बल है, आज इस बात को साहू समाज पूर्ण रूप से सिद्ध कर रहा है। इसी भांति सभी समाज और वर्ग के लोगों को भी एकता के मूल मंत्र को अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी सुविधाएं सभी का हक है। इसलिए उसे पूरा करने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। ग्राम मोरिद अहिवारा के अंतिम छोर पर है। फिर भी यहां पर शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हमने प्राथमिकता में रखा है। 
मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि हमारी मंशा है कि गांव का समुचित विकास हो और लोगों का राज्य शासन के प्रति विश्वास बना रहे। इस अवसर पर उन्होंने भिलाई-चरोदा निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति को भी बधाई दी और उन्हें विकास के रथ को सभी के साथ मिलजुल कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप समावेशी विकास का लाभ इस क्षेत्र को भी हमेशा से मिलता रहा है और यह विकास की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। विकास की कड़ी में मोरिद ग्राम में कभी भी कोई कमी नहीं आएगी। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने अधोसंरचना राशि से भवन निर्माण, सड़क निर्माण, तालाब में पचरी और युवा खिलाड़ियों के लिए मैदान के समतलीकरण की बात भी कही। उन्होंने बताया कि 30 मार्च से ग्रामवासियों को पर्याप्त पेयजल मुहैया कराया जाएगा और मोरिद जलाशय से जलापूर्ति के लिए 4 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिल गई है और कार्य भी शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर भिलाई-चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, तहसील अध्यक्ष साहू समाज चंद्रभूषण साहू,कृष्ण चंद्राकर,दीपक साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे।
मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!