छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी से राहत के आसार, हो सकती है बारिश…

रायपुर  मार्च की तपती गर्मी से परेशान लोगों को अगले सप्ताह से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है और बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नम हवाएं आने वाली हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इसके प्रभाव से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च से मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा। बताया जा रहा है कि 16 से 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं।

शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं हुआ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दोपहर की तपिश अब बढ़ने लगी है और रात में भी ठंड हो गई है। गर्मी बढ़ते ही अब ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री काफी बढ़ गई है। कोल्ड्रिंक्स, आइसक्रीम के साथ ही गन्ना रस, लस्सी की दुकानें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देखी जा सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हवा की दिशा में बदलाव संभावित है, इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में वर्षा संभावित है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!