खेलताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

शर्मनाक हार! पाकिस्तान ने दूसरी बार जीता खिताब, फाइनल में इंडिया ए को 128 रन से हराया

श्रीलंका। IND A vs PAK A Final : पाकिस्तान की ए टीम ने श्रीलंका में खेले गए एमर्जिंग एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच खेले गए मैच में इंडिया-ए टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान-ए ने इस रोमांचक मुकाबले में एक तरफा जीत हासिल की। पाकिस्तान-ए टीम ने भारत-ए टीम को जीत के लिए 353 रन का लक्ष्य दिया है। भारत-ए को 128 रन से हराते हुए लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। एसीसी इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला कोलंबो में खेला गया।

इससे पहले साल 2019 में भी पाकिस्तान की जूनियर टीम ने बांग्लादेश को हराकर यह खिताब जीता था। वहीं टीम इंडिया ने एकमात्र आखिरी बार 2013 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में यह टाइटल जीता था। यश धुल की कप्तानी वाली इंडिया ए की टीम इस मैच में खराब अंपायरिंग का जरूर शिकार हुई लेकिन खराब गेंदबाजी और मध्यक्रम की खराब बल्लेबाजी भी टीम के हार का कारण रही

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान यश धुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही। ओपनर्स ने 121 रन जोड़े। इसके बाद भारतीय स्पिनर्स ने टीम की वापसी करवाई। लेकिन तैय्यब ताहिर के शतक और मुबासिर की शानदार पारी से पाकिस्तान ने 352 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। हर्षित राणा, राजवर्धन हांगरगेकर और युवराज सिंह दोदिया ने 8 से भी ऊपर की इकॉनमी से रन लुटाए। जवाब में भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 61 रनों की एकमात्र अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं प्रभावित कर पाया। अंत में इंडिया ए की पूरी टीम 224 रनों पर सिमट गई और यह मुकाबला 128 रनों से हार गई।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!