Advertisement

कलेक्टर सूरजपुर सुश्री इफ्फत आरा ने केशवनगर रिपा के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों का किया अवलोकन

कलेक्टर सूरजपुर सुश्री इफ्फत आरा ने केशवनगर रिपा के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों का किया अवलोकन

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर -सूरजपुर जिला के जिलाधीश ने केशवनगर के रिपा तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने विभिन्न कार्यों को पूर्ण करने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
जिलाधीश सुश्री इफ्फत आरा ने नगर से सटे ग्राम केशवनगर में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रिपा) अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिपा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्माण कार्यों को समय अवधि में पूर्ण करने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिपा में विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधि के संचालन हेतु मशीन यूनिट स्थापना कार्य को भी निर्धारित गाईडलाईन के अनुसार शीघ्र स्थापित करने, पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रिपा शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। राज्य शासन के मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और महिलाओं एवं युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिले के सभी विकास खंडों में दो दो रिपा का स्थापना किया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्माण किए जा रहे शेड कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।ग्राम पंचायत केशवनगर रिपा में चैन लिंक फेंसिंग, तार जाली, पोल निर्माण, पेवर ब्लॉक, गोबर पेंट, पेपर कप, हथकरघा यूनिट, पेपर बैग निर्माण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
      इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, जनपद पंचायत सीईओ डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, मनरेगा एपीओ डॉ. के एम पाठक, ग्राम सरपंच समीर सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47