सूरजपुर : भ्रष्टाचारियों को बचाने एवं मामले की जांच कर रहे हैं अधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ -भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के आह्वान पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रेडी टू ईट एवं कन्या विवाह में भ्रष्टाचार की शिकायत तथा उसकी जांच पूरी होने के बावजूद दोषियों पर कार्यवाही नही होने के चलते महिला बाल विकास अधिकारी श्री बोदले के हड़ताल में बैठने पर तथा भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी की जगह जांच अधिकारी को ही राज्यसरकार द्वारा गिरफ्तार करवाये जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सूरजपुर के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिले के सभी 14 मंडलों में किया गया।
जिसमें महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष बहनें अधिकाधिक संख्या में से अपने घरों के सामने पार्टी का झंडा लगा कर, हाथ से लिखा हुआ नारा, बैनर , तख़्ती रख कर धरना प्रदर्शन किया।
इस धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े महामंत्री श्रीमती नूतन विश्वास एवं महामंत्री श्रीमती बिना गुप्ता एवं पदाधिकारी श्रीमती शांति सिंह श्रीमती कुसुम सिंह श्रीमती सुमन सिंह श्रीमती ज्योति सिंह श्रीमती रानू सिंह किरण साहू सरोज साहू और जिला पदाधिकारी के बहने काफी संख्या में अपने-अपने घरों में रहकर विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हुए

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM