Advertisement

सूरजपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं स्वर्गीय यू एस सिंह देव की पुण्यतिथि पर मीतानिनो के बीच सुरक्षा सामग्री का वितरण।

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/राजीव गांधी एवं स्वर्गीय यू एस सिंह देव की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने समस्त वार्डो के मीतानिनों के बीच करोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण वितरण किया
नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने किया
नगर पंचायत के 15 वार्डों में आज नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं सूरजपुर जिला के पूर्व कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यू एस सिंह देव के पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए समस्त वार्ड के मितानिन को ऑक्सीमीटर, मास्क ,सैनिटाइजर वितरण किया । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि अध्यक्ष मद से समस्त मितानिन के द्वारा हर घर में जाकर बीमार व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल चेक किया जा सके इसी उद्देश्य से आवश्यक सुरक्षा उपकरण का वितरण किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57