Advertisement

लाइफ लाइन एक्सप्रेस द्वारा निशुल्क शिविर में एसईसीएल ने 4 लाख 93 हजार का किया सहयोग……..

लाइफ लाइन एक्सप्रेस द्वारा निशुल्क शिविर में एसईसीएल ने 4 लाख 93 हजार का किया सहयोग
गोपाल सिंह विद्रोही
विश्रामपुर -लाइफ लाइन एक्सप्रेस द्वारा निशुल्क शिविर में एसईसीएल विश्रामपुर प्रबंधन ने भी 4लाख 93 हजार रु का सहयोग प्रदान किया।
जानकारी के अनुसार लाइफ लाइन एक्स्प्रेस के माध्यम से सूरजपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु पिछले 25 फरवरी से 17 मार्च तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। यह शिविर कमालपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर मे कटे फटे होठ, मोतीयाबिंद, दांत, कान, इत्यादी रोगों से ग्रसित मरीजों का निः शुल्क ऑपरेशन एवं चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इस आयोजन मे एसईसीएम विश्रामपुर प्रबंधन ने सी.एस.आर मद अन्तर्गत राशि 4.93 लाख का सहयोग जिला प्रशासन,सूरजपुर को प्रदाय कर अपनी सहभागिता दी।
उक्तअवसर पर एस.ई.सी.एल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक डॉक्टर अमित सक्सेना, प्रबंधक कार्मिक अनुपम दास, उप प्रबंधक (सी.एस
आर) सतीश कुमार वर्मा एवं संजय भाई लाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47