Advertisement

31 मार्च तक शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा पंजीयन कार्यालय…..

31 मार्च तक शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा पंजीयन कार्यालय
कलेक्टर ने दिये निर्देश
बलरामपुर 23 मार्च 2023/ कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा 31 मार्च 2023 तक अवकाश के दिनों में भी शासकीय लेनदेन जारी रखने के संबंध में पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग, स्टाम्प शुल्क एवं पंजीयन शुल्क के रूप में शासकीय राजस्व संग्रहण करने वाला एक महत्वपूर्ण विभाग है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष है, जिसमें शासकीय अवकाश के क्रमशः शनिवार 25 मार्च 2023, रविवार 26 मार्च 2023 एवं गुरुवार 30 मार्च 2023 को (रामनवमी) कुल तीन दिवस शामिल हैं। इन अवकाश के दिवस में पंजीयन कार्यालय बंद रहने से दस्तावेजों का पंजीयन कार्य प्रभावित होगा, जिससे शासकीय राजस्व अर्जन का भी प्रभावित होना स्वाभाविक है।
जन सुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण को ध्यान में रखते हुए उक्त अवकाश के दिवस में भी पंजीयन कार्यालय चालू रखकर, नियमित रूप से पंजीयन कार्य कराया जाएगा। इस संबंध में दस्तावेजों के पंजीयन हेतु पंजीयन कार्यालय खोले जाने, स्टाम्प की आपूर्ति बनाए रखने तथा बैंकों में 31 मार्च 2023 तक शासकीय लेन-देन को जारी रखने के लिए जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47