Advertisement

शांति नगर के शासकीय आवासों में अवैध कब्जा : बृजमोहन

रायपुर । भाजपा के पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी के शांति नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी में शासकीय सेवकों के लिये निर्मित शासकीय आवासों में अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इनके द्वारा परिसर का माहौल खराब करने के साथ-साथ संदिग्ध घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है। इस कॉलोनी के अंतर्गत मकान नं. जी-42, जी-43, जी-46, जी-48, जी-49, जी-50, जी-51 एवं एच-112 को शासन द्वारा पुनर्निमाण हेतु खाली कराया गया। किन्तु उनमें 1 वर्ष से अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण वहां निवासरत लोग मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं एवं डर के साये में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वहां अप्रिय घटना घटने की प्रबल संभावना है। राज्य सरकार को इसकी शिकायत प्राप्त होने के बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाही नही की गयी। इसके कारण परिसर में रह रहे शासकीय कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। यह बात बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से कही थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47