Advertisement

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर: मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मृत बालिकाओं के परिवारजनों को 25-25 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ जिला अंतर्गत सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली (ब) में हुई सड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल बालिकाओं के त्वरित उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्घटना में मृत बालिकाओं के परिवारजनों को 25-25 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली (ब) में हुई सड़क दुर्घटना में 02 बलिकाओं की मृत्यु और 04 बालिकाएं घायल हो गयी। मृतक बालिका कविता सिदार पिता रुखमन सिदार उम्र 10 वर्ष एवं अंजू सिदार पिता सुखदेव सिदार उम्र 15 वर्ष की मृत्यु पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रूपए का चेक परिजनों को दिया गया। घायलों में राखी सिदार पिता प्रेम लाल सिदार उम्र 16 वर्ष को तत्काल मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, जहां अस्पताल में भर्ती कर समुचित उपचार किया जा रहा है। अन्य घायल बलिकाओं डिंकी गोंड, अंतरा सिदार और भारती सिदार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में उपचार किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47