Advertisement

CG NEWS : सड़क हादसे में विधायक के बेटे की मौत हुए थे गंभीर रूप से घायल

रायपुर : प्रदेश के खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के बेटे की मौत ही गई हैं। बीते 20 फरवरी को खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा के बेटे प्रवीण वर्मा सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वहीं आज दोपहर 1 बजे के आस-पास वो जिंदगी की जंग हार गये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा के बेटे प्रवीण वर्मा भीषण सड़क हादसे में घायल हो गये थे। धमतरी-कांकेर रोड में विधायक के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा अपने दोस्त तथा ड्राईवर के साथ कार में किसी काम से जगदलपुर जा रहा था इसी दौरान एक ट्रक को ओव्हरटेक के दौरान ड्राईवर को समाने का मोड़ नहीं दिखा और कार सीधे 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस घटना में प्रवीण बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद एंबुलेंस से प्रवीण व अन्य घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के वक्त कार को विधायक का पुत्र प्रवीण ही चला रहा था और दुर्घटना के चलते प्रवीण का एक पैर फ्रेक्चर हो चुका है व रीढ़ की हड्डी में भी चोट आयी थी। आज शाम चार बजे विधायक पुत्र का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47