Advertisement

झालखम्हरिया में मूर्ति स्थापना एवं स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए धर्मस्व मंत्री

महासमुंद : झालखम्हरिया में मूर्ति स्थापना एवं स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए धर्मस्व मंत्री

राम के आदर्शों पर चले- श्री ताम्रध्वज साहू

राम वाटिका का किया लोकार्पण

राम नवमी के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर में की पूजा अर्चना की

प्रदेश के गृह, लोक निर्माण, धर्मस्व व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज महासमुंद विकासखंड के ग्राम झालखमरिया में श्री राम जानकी मंदिर समिति के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां श्री राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद श्री विनोद चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, रश्मि चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ,श्रीमती सती साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

महासमुंद
इस अवसर पर धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आज रामनवमी के पावन अवसर पर यह सौभाग्य है कि ग्राम झालखमरिया में राम मंदिर स्थापना के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने यहां श्रीराम वाटिका का लोकार्पण भी किया ।मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भगवान राम हम सब के आदर्श हैं उनके बताए रास्ते पर चलकर सदमार्ग और सद्भाव के कार्य किए जा सकते हैं ।उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम झालखमरिया में स्वर्गीय भावसिंह साहू, रामगुलाम साहू और समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर की स्थापना करना अपने आप मे ऐतिहासिक है। आज से 100 वर्ष पहले धर्मार्थ के जरिए सेवा संस्कार के कार्य झालखम्हरिया में किए जा रहे हैं। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री विनोद चंद्राकर ने रामनवमी की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष सेवक राम साहू संरक्षक डॉ राजेंद्र साहू सदस्यगण , कुंजलाल साहू,डॉक्टर लखनलाल साहू ,राजेश साहू, दीपक साहू, प्रकाश साहू, ग्रामीण जन एवं धर्म प्रेमी जनता मौजूद थे।

इस तीन दिवसीय समारोह में प्रतिदिन रामायण का आयोजन एवं समापन समारोह में अर्जुंदा के दीपक चंद्राकर कृत लोकरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05