Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कार्यालय परिसर मे नव निर्मित सभाकक्ष का किया गया उद्घाटन……

स्थानांतरण पर उप निरीक्षक सरफराज फ़िरदौशी को कार्यमुक्त कर दी गई विदाई।
दो वर्ष का कार्यकाल जिला सरगुजा मे व्यतीत करने पश्चात जिला सूरजपुर हुई पदंस्थापना।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा स्थानांतरण पर मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कार्यालय परिसर मे नव निर्मित सभाकक्ष का किया गया उद्घाटन।

पुलिस मुख्यालय से जारी स्थानांतरण आदेशानुसार उप निरीक्षक सरफराज फ़िरदौशी को सूरजपुर स्थानांतरित होने पर जिला सरगुजा से कार्यमुक्त कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे विदाई समारोह आयोजित कर मोमेंटो प्रदान कर सम्मनित किया गया, साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर मे नवनिर्मित सभाकक्ष का उद्घाटन आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा किया गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) ने विदाई समारोह के दौरान अपने उदबोधन मे कहा कि उप निरीक्षक सरफ़राज फ़िरदौशी के द्वारा थाना मणिपुर मे थाना छेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधों के निराकरण मे बेहतर कार्य किया हैं,थाना मणिपुर मे ई मालखाना के बेहतर प्रबंधन हेतु उप निरीक्षक के कार्य की सराहना की गई, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरीक्षक के आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनायें दी गई, एवं भविष्य मे बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया,वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा उप निरीक्षक सरफराज फ़िरदौशी को काबिल पुलिस अधिकारी बताकर नशामुक्ति की ओर बेहतर कार्य करना बताया गया, उप निरीक्षक द्वारा कई गंभीर प्रकरणों मे बेहतर कार्य कर सफलता प्राप्त की गई हैं।


उप निरीक्षक सरफराज फ़िरदौशी द्वारा जिला सरगुजा मे अपने कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे थाना प्रभारी मणिपुर के रूप मे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी, पुलिस अधीक्षक महोदया के निरंतर मार्गदर्शन से गंभीर प्रकरणों मे भी पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई हैं, साथ ही आगामी समय मे निरंतर वरिष्ठ अधिकारियो का मार्गदर्शन प्राप्त होने की इक्छा जताई गई, स्थानांतरण पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप निरीक्षक सरफराज फ़िरदौशी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागिये अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक,उप पुलिस अधीक्षक एस.एस. पैकरा, उप पुलिस अधीक्षक महालक्ष्मी कुलदीप, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रूपेश नारंग,थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, थाना प्रभारी मणिपुर उपनिरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, रीडर अजीत मिश्रा, सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57