Advertisement

Ambikapur : सीमा बंधन की छूट से जगीता बाई को मिला अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ…………………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// राज्य शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति में 10 प्रतिशत की सीमा बंधन समाप्त करने के फलस्वरूप जगीता बाई को अनुकम्पा नियुक्ति  मिली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जगीता बाई को भू-अभिलेख शाखा में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति आदेश जारी किया है।
जगीता बाई निवासी ग्राम घुमका, तहसील सांकरा, जिला बालोद के पति स्वर्गीय सुरेश कुमार ठाकुर का देहांत सेवाकाल के दौरान हो गया था। जगीता बाई ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। अनुकम्पा नियुक्ति में 10 प्रतिशत की सीमा बंधन की छूट से उन्हें जल्द नियुक्ति मिल गई। अनुकम्पा नियुक्त आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर पदस्थापना स्थल में उपस्थिति देनी होगी। पदभार ग्रहण करने के 15 दिवस के भीतर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47