गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।कोरोना महामारी का विस्तार आज ग्रामीण क्षेत्र में भी बहुत तेजी से बड़ रहा है एवं कई लोग इसके चपेट में आते जा रहे है व कई परिवारों ने अपने अपनों को खोया है इस प्रकार की भयानक स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना के विस्तार को रोकने हेतु लटोरी के हॉस्पिटल, पुलिस चौकी, बेरियर, बैंक, चौक चौराहों व मोहल्ले में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया एवं लोगों से अपील किया गया कि मास्क पहने व जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकले तथा कोरोना का टीका जरूर लगवाये इस कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता मंडल महामंत्री पप्पू साहू लोकेश्वर वैष्णव सूर्यकांत वैष्णव सागर मुदली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे













