Advertisement

Ambikapur : 08 अप्रैल को मंत्री सिंहदेव के निवास का घेराव करेगा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ…………………

08 अप्रैल को मंत्री सिंहदेव के निवास का घेराव करेगा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ…………………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// नियमितिकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ 8 अप्रैल को मंत्री टीएस सिंहदेव के निवास का घेराव करेगा। प्रांताध्यक्ष मिलापचंद यादव ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों को कई बार ज्ञापन दे चुका हैं लेकिन हमें आश्वासन ही मिला, हमारी मांग आज तक पूरी नहीं हुई। कांग्रेस ने चुनाव से पहले सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। लेकिन 4 वर्ष से ज्यादा हो गया सरकार ने कर्मचारियों के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि मांग को लेकर एक बार फिर मंत्री टीएस सिंहदेव के निवास का घेराव किया जाएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्रियों की ओर से नियमितीकरण हेतु किसी भी प्रकार का प्रस्ताव सदन के पटल पर नहीं रखा गया और न ही इस विषय पर चर्चा किया गया। जिसके कारण छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी महासंघ के संभाग व्यापी आव्हान पर दिनांक 08 अप्रैल 2023 दिन शनिवार, समय प्रातः 10 बजे, स्थान घड़ी चैक, होटल देव के पास, एसबीआई शाखा अम्बिकापुर में नियमितीकरण बर बाबा के दुवार कार्यक्रम का आव्हान किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47