Advertisement

बलरामपुर : प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को 32 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बलरामपुर : प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को 32 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सतीश जायसवाल /रिपोटर /बलरामपुर/कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर अपर कलेक्टर एस.एस. पैंकरा द्वारा प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 8 परिवारों को 32 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जारी आदेशानुसार जहरीले सर्प के काटने से मृतक काजल बुनकर आत्मज कमलेश बुनकर ग्राम गोपातु, मृतक सुन्दर नगेसिया आत्मज लम्भा नगेसिया ग्राम जमीरा, मृतक चंदा प्रजापति आत्मज अम्बिका प्रजापति ग्राम कोटडीह की मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार मधुमक्खी के काटने से मृतक बाघु नगेशिया आत्मज टेठी नगेसिया ग्राम चरहटखुर्द की मृत्यु हुई थी तथा नाला में डूबने से मृतक लुकस आत्मज पारिन ग्राम करमडीह, मृतक जॉनसन तिर्की आत्मज जोहन तिर्की ग्राम दात्रम, मृतक उर्मिला नगेसिया आत्मज विनोद नगेसिया ग्राम सरईडीह व तालाब में डुबने से मृतक बिरझु राम आत्मज मोहर साय ग्राम भवानीपुर की मृत्यु हुई थी। अपर कलेक्टर के द्वारा आरबीसी 6-4 के तहत उनके निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47