भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के तीसरे दिवस भी कांग्रेसियों ने किया विविध आयोजन

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर /प्रमुख/पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में पाँच दिवसीय जनकल्याणकारी कार्य के आज तीसरे दिन भी जिला प्रतिनिधि विधायक प्रेमनगर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभाष गोयल जी के नेतृत्व में आज बिश्रामपुर, शिवनंदपुर,सतपता, केशवनगर में 150 ज़रूरत मंद परिवार को सूखा राशन वितरण सूरजपुर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि सुभाष गोयल ने अपने दल के साथ किया
गोयल ने आम जन को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए सरकार द्वारा जारी कोरोना गुइडलाइन पालन करने की अपील की.उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ श्री नरेंद्र जैन सहित पूर्व जनपद सदस्य लखन कुर्रे, वाहिद अहमेद, राजकुमार रवि सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्तिथ रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM