छत्तीसगढ़राज्य

थाना मणिपुर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर 01 नग दुपहिया वाहन किया गया बरामद…….

सरगुजा पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चोरी के मामले मे की जा रही लगातार कार्यवाही।
थाना मणिपुर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर 01 नग दुपहिया वाहन किया गया बरामद।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे चोरी के मामलो मे त्वरित कार्यवाही करने दिए गए हैं दिशा निर्देश।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अंबिकापुर -प्रार्थी शिवकुमार साकिन सरगवां द्वारा थाना मणिपुर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की घटना दिनांक को प्रार्थी जिला अस्पताल के बाहर अपनी मोटरसाइकिल को खड़ा कर इलाज करवाने गया हुआ था जो बाद मे आकर देखने पर मोटरसाइकिल अपने खड़े स्थान पर नहीं था,मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर सदर धारा 379, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे दुपहिया वाहन चोरी के मामलो मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे,इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला,नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं पुलिस टीम द्वारा थाना छेत्र मे मुखबीर तैनात किये गए थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दौरान पता तलाश पुलिस टीम को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि राकेश सिंह उर्फ़ मोनू साकिन अम्बिकापुर उक्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे मे रखा हैं, मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो चोरी किये गए वाहन को घर मे छुपाकर रखना स्वीकार किया,आरोपी के निशानदेही पर हीरो स्प्लेंडर एनएक्सजी मोटरसाइकिल बरामद किया गया हैं, मामले मे एक अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार हैं, जिसका पता तलाश किया जा रहा हैं, आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय,सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय,प्र.आर. सतीश कुमार सिंह, पिताम्बर सिंह, आर. अतुल शर्मा, सुरेश गुप्ता, सत्येन्द्र दुबे, संजीव चौबे शामिल रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!