Advertisement

गरियाबंद : पावर ट्रांसफार्मर क्षमता में वृद्धि होने से लोगों को मिलेगी राहत

गरियाबंद : पावर ट्रांसफार्मर क्षमता में वृद्धि होने से लोगों को मिलेगी राहत

कोचवाय में पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से 21 गांवों के चार हजार दो सौ से अधिक उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा का मिलेगा लाभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

केशरी साहू /न्यूज रिपोर्टर /गरियाबंद 10 अप्रैल 2023 मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत जिला गरियाबंद अंतर्गत 33/11 केव्ही उपकेन्द्र कोचवाय में विद्यमान 3.15 एम.वी.ए पॉवर ट्रॉसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 5.0 एम.वी.ए पॉवर ट्रॉसफार्मर 05 अप्रैल 2023 को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। जिससे कोचवाय उपकेन्द्र की क्षमता 8.15 एमव्हीए से बढ़कर 10.0 एमव्हीए हो गया है। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं निरंतर विद्युत सप्लाई प्रदान करने के लिए विद्युत कंपनी द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। उक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना से कोचवाय क्षेत्र के 21 ग्रामों के लगभग 4249 उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा। इससे पहले कोचवाय उपकेन्द्र के पावर ट्रांसफार्मर ओव्हरलोड होने से विद्युत व्यवधान अधिक हो रही थी और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। जिसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विद्युत अद्योसरंचना विकास योजना के तहत पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि का कार्य पूर्ण किया गया। इससे क्षेत्र में वोल्टेज सुधार होने से नये कनेक्शनों जैसे व्यवसायिक, सिंचाई पंप कनेक्शन, राईस मिल व अन्य विद्युत कनेक्शन में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। साथ ही नये उपभोक्ताओं को नये कनेक्शन प्रदान करने मे आसानी होगी तथा बिजली से संबंधित शिकायतों में कमी आयेगी । इन क्षेत्र के गांवों में वोल्टेज सुधार होने से नये व्यवसायिक एवं औद्योगिक इकाईयों के खुलने की संभावना बढ़ेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नये अवसर भी उपलब्ध होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57